यूरोपा लीग : डेको के 2 गोल, मैनचेस्टर सिटी जीता (लीड-1)
सिटी के लिए एडिन डेको ने चार मिनट के भीतर दो गोल किए। इससे पहले ग्रीस में खेले गए पहले लीग मुकाबले में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रही थीं।
इस लिहाज से अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए सिटी को यह मैच किसी भी हाल में जीतना था। सिटी के लिए याया टूर ने 75वें मिनट में तीसरा और अंतिम गोल किया।
उधर, एनफील्ड में हॉलैंड के दिग्गज मिडफील्डर डिर्क क्यूत द्वारा अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से लिवरपूल ने स्पार्टा प्राग को 1-0 से हराकर यूरोपा लीग के प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
एनफील्ड में गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में क्यूत ने अंतिम मिनट में गोल किया। इससे पहले लिवरपूल ने 85वें मिनट में स्पार्टा के गोलपोस्ट पर जोरदार हमला बोला था लेकिन गोलकीपर जारोमीर ब्लाजेक ने उसे नाकाम कर दिया था।
लिवरपूल को स्पार्टा के घर में खेले गए पहले मुकाबले में ड्रॉ खेलना पड़ा था और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में दूसरा मुकाबला जीतना था। क्यूत ने टीम को मिले सातवें कार्नर पर गोल करके अपनी टीम की इस इच्छा को साकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications