For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : हैडिन और वाटसन पेवेलियन लौटे (लीड-8)

By Super

कप्तान रिकी पोंटिंग और उप कप्तान माइकल क्लार्क दो-दो रन के निजी योग पर खेल रहे हैं।

आस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहतरीन रही। हैडिन ने 50 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 55 रन बनाए। हामिश बैनेट ने हैडिन को जेम्स फ्रेंकलिन के हाथों कैच करवाया। हैडिन का विकेट 133 के योग पर गिरा।

इसके बाद वाटसन भी 62 रन बनाकर बैनेट के शिकार हो गए। वाटसन ने 61 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। हैडिन और वाटसन ने पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। वाटसन का विकेट 136 के योग पर गिरा।

न्यूजीलैंड की ओर से बैनेट ने अब तक दो विकेट झटके हैं।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.1 ओवरों में 206 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके विस्फोटक बल्लेबाज मैक्लम 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर तेज गेंदबाज शॉन टेट की गेंद पर जेसन क्रेजा के हाथों लपके गए।

मार्टिन गुपटिल ने 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। गुपटिल को शेन वाटसन ने बोल्ड किया। गुपटिल का विकेट 40 के योग पर गिरा।

जेसी राइडर 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 25 रन बनाकर मिशेल जानसन की गेंद पर ब्रैड हैडिन के हाथों लपके गए। राइडर ने रॉस टेलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।

हरफनमौला जेम्स फ्रेंकलिन और स्कॉट स्टायरिस बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। फ्रेंकलिन को जानसन ने जबकि स्टायरिस को टेट ने हैडिन के हाथों कैच करवाया।

टेलर ने 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए। टेट ने टेलर को बोल्ड किया। टेलर का विकेट 73 के योग पर गिरा। जेमी हाओ ने 47 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। हाओ को स्टीवन स्मिथन ने पगबाधा आउट किया। हाओ ने नेथन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

नेथन ने बिखरती पारी को सम्भालने की कोशिश की और उन्होंने 76 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 52 रन बनाए। नेथन को जानसन ने पगबाधा आउट किया।

विटोरी ने 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 44 रन बनाए। विटोरी को ब्रेट ली ने हैडिन के हाथों लपकवाया। विटोरी ने नेथन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

टिम साउदी छह रन बनाकर जानसन की गेंद पर कप्तान रिकी पोंटिंग के हाथों कैच आउट हुए। हामिश बैनेट बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया की ओर से जानसन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि टेट ने तीन विकेट चटकाए वहीं ली, वाटसन और स्मिथ के खाते में एक-एक विकेट गया।

दोनों टीमों को ग्रुप 'ए' में रखा गया है और दोनों का यह दूसरा लीग मैच है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में केन्या को 10 विकेट से हराया था वहीं आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 91 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+