क्रिकेट विश्व कप : बांग्लादेश के 5 विकेट गिरे (लीड-3)

By Super

तमीम इकबाल के बूते शानदार आगाज करने वाली बांग्लादेशी टीम ने 65 रन के कुल योग पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मुशफिकुर रहीम और रकीबुल हसन ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी निभाकर हालात सुधारने का काम किया।

मुशफिकुर 147 रन के कुल योग पर आंद्रे बोथा की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हुए। मुशफिकुर ने 20 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 16 रन बनाए।

रकीबुल 53 गेंदों पर एक चौका लगाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्थिति दिलाने के लिए संघर्षरत हैं जबकि मोहम्मद अशरफुल ने खाता नहीं खोला है।

तमीम और उनके सलामी जोड़ीदार इमरुल कायेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 6.3 ओवरों में 53 रन जोड़े लेकिन इसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों को मानो किसी की नजर लग गई।

सबसे पहले कायेस विदा हुए। कायेस ने 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए जबकि 61 रन के कुल योग पर जुनैद सिद्दीकी का विकेट गिरा। जुनैद तीन रन बना सके।

दूसरे छोर पर तमीम एक के बाद एक अच्छे शॉट खेलते हुए स्कोर में इजाफा कर रहे थे लेकिन 68 रन के कुल योग पर वह भी पेवेलियन लौट गए। तमीम ने 43 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 44 रन बनाए।

मुशफिकुर और कप्तान शाकिब अल हसन ने इसके बाद टीम को मुश्किल से उबारने की जिम्मेदारी ली लेकिन 86 रन के कुल योग पर शाकिब भी आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए यह बड़ा झटका था।

बांग्लादेश की टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है जबकि अभ्यास मैच में इंग्लैंड को हराने वाली आयरलैंड की टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज कर रही है।

बांग्लादेश को 19 फरवरी को इसी मैदान पर भारत के साथ खेले गए उद्घाटन मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच में 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

ग्रुप-बी में बांग्लादेश और आयरलैंड के अलावा भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। इस ग्रुप में आयरलैंड को छोड़कर सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 25, 2011, 16:45 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+