क्रिकेट विश्व कप : सहवाग को स्कैन की जरूरत नहीं, रविवार को खेलेंगे (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव एन. श्रीनिवासन ने शुक्रवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में कहा कि सहवाग को सुबह के अभ्यास सत्र के दौरान बाईं पसली में चोट लगी है।
श्रीनिवासन ने कहा, "सहवाग को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और उनके रविवार को इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले विश्व कप के दूसरे मुकाबले से पहले फिट होने की पूरी उम्मीद है।"
टीम के प्रबंधक रंजीब बिस्वाल ने भी कहा है कि सहवाग की चोट गम्भीर नहीं है और वह रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे। बिस्वाल ने कहा, "अच्छी बात यह है कि सहवाग को किसी प्रकार के स्कैन की जरूरत नहीं है।"
साथ ही साथ बीसीसीआई सचिव ने मीडिया से सहवाग या टीम के किसी अन्य खिलाड़ी के बारे में पूछताछ या फिर साक्षात्कार के लिए भारतीय टीम के सदस्यों से फोन या फिर एसएमएस पर सम्पर्क करने से मना किया है।
श्रीनिवासन की दलील है कि खिलाड़ी अपना ध्यान पूरी तरह खेल पर लगाना चाहते हैं, लिहाजा मीडियाकर्मी फिलहाल उनसे सम्पर्क करने की कोशिश न करें।
भारत विश्व कप के अंतर्गत अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीत चुका है। रविवार को उसे चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ना है, जिसने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications