मार्टिन गुपटिल बिना कोई रन बनाए क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि जेसी राइडर पांच रन बनाकर मैक्लम का साथ निभा रहे हैं।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके विस्फोटक बल्लेबाज मैक्लम 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर तेज गेंदबाज शॉन टेट की गेंद पर जेसन क्रेजा के हाथों लपके गए। मैक्लम का विकेट 20 के योग पर गिरा।
दोनों टीमों को ग्रुप 'ए' में रखा गया है और दोनों का यह दूसरा लीग मैच है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में केन्या को 10 विकेट से हराया था वहीं आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 91 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।