पेरेरा द्वारा बनाए गए सिंहली और तमिल भाषा के म्यूजिक वीडियो को सुनने के बाद राजपक्षे ने इसे रेडियो और सभी टेलीविजन चैनलों से हटाने को कहा था।
समाचार पत्र 'द सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने परेरा के हवाले से लिखा है, "मुझे इस पर गहरा अफसोस है और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।"
पत्र के मुताबिक परेरा ने कहा, "मैं एक बार फिर से यह बात दोहराना चाहता हूं कि मेरा इरादा विश्व कप में भाग ले रही किसी भी टीम का अनादर करने का नहीं था। मैंने इस गीत को श्रीलंकाई प्रशंसकों के उत्साहवर्धन के लिए बनाया था।"
विश्व कप के इस गाने को पिछले महीने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान कुमार संगकारा की उपस्थिति में लॉन्च किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।