क्रिकेट विश्व कप : बांग्लादेश ने आयरलैंड को 27 रनों से हराया

By Super

आयरलैंड की ओर से नियाल ओ' ब्रायन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि उनके भाई केविन ओ' ब्रायन के बल्ले से 37 रन निकले। बांग्लादेश की ओर से शैफु इस्लाम ने चार विकेट लिए जबकि कप्तान शाकिब अल हसन और मोहम्मद अशरफुल ने दो-दो विकेट लिए।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 49.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे। तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 44 रन जोड़े जबकि रकीबुल हसन ने 38 और मुशफिकुर रहीम ने 36 रनों का योगदान दिया। नईम इस्लाम ने भी 29 रन बनाए।

शानदार गेंदबाजी करने वाले आयरलैंड की ओर से आंद्रे बोथा ने सर्वाधिक तीन विकेट अपनी झोली में डाले। इसके अलावा जॉर्ज डाकरेल और ट्रेंट जॉन्सटन ने दो विकेट लिए। बांग्लादेश के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 25, 2011, 21:30 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+