सीएसए ने ताहिर और इंग्रैम से किया केंद्रीय करार
सीएसए ने मई 2011 से मई 2012 तक के लिए 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय करार में शामिल किया है। ताहिर ने विश्व कप में पहला मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी।
दक्षिण अफ्रीका की जो 15 सदस्यीय टीम विश्व कप के लिए भारत पहुंची है, उसमें से दो खिलाड़ियों को करार में शामिल नहीं किया गया है। हरफनमौला फाफ ड्यू प्लेसिस और मोर्ने वैन विक को इस सूची में जगह नहीं मिली है।
विश्व कप टीम में शामिल नहीं होने के बावजूद लूट्स बूसमैन, एल्बी मोर्कल, रस्टी थेरॉन और रेयान मैक्लॉरेन को इस सूची में शामिल किया गया है।
सीएसए एक वर्ष के लिए 22 खिलाड़ियों के साथ केंद्रीय करार कर सकता है। इस लिहाज से आने वाले वक्त में दो खिलाड़ियों को इस सूची में शामिल किए जाने की सम्भावना बनी हुई है।
करार में शामिल खिलाड़ी : ग्रीम स्मिथ, हाशिम आमला, लूट्स बूसमैन, जोहान बोथा, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविसियर्स, ज्यां पाल ड्यूमिनी, कोलिन इंग्रैम, जैक्स कैलिस, रेयान मैक्लॉरेन, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्कल, वायने पार्नेल, एल्वारो पीटरसन, रोबी पीटरसन, एश्वेल प्रिंस, डेल स्टेन, इमरान ताहिर, रस्टी थेरॉन और लोनावाबो सोत्सोबे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications