शहजाद को थिसिरा परेरा ने विकेटकीपर और कप्तान कुमार संगकारा के हाथो ंकैच कराया। शहजाद ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए। उनका विकेट 28 रन पर गिरा।
पाकिस्तान ने छह ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। मोहम्मद हफीज ने 12 रन बनाए हैं जबकि कामरान अकमल तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। हफीज ने 13 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 210 रनों से पराजित किया था जबकि पाकिस्तान ने हम्बानटोटा में केन्या को 205 रनों से हराया था।
श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने इस मैच में लसिथ मलिंगा और अजंथा मेंडिस को नहीं खिलाने का फैसला किया है जबकि पाकिस्तानी टीम तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों-शोएब अख्तर, उमर गुल और अब्दुर रहमान के साथ खेलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।