छत्तीस वर्षीय पोंटिंग ने भारतीय उपमहाद्वीप में जारी विश्व कप में अब तक दो मुकाबले खेले हैं। विश्व कप के पहले मुकाबले में पोंटिंग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 28 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वह 12 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक, पोंटिंग ने वेस्टइंडीज के साथ ब्रिस्बेन में 14 फरवरी, 2010 खेले गए श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय मुकाबले में अपना अंतिम शतक लगाया था। पोंटिंग ने इस मुकाबले में 106 रन बनाए थे जो उनके एकदिवसीय करियर का 29वां शतक था।
टेस्ट मैचों को मिलाकर पिछली 43 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में पोंटिंग ने केवल एक बार सौ का आंकड़ा पार किया है। पिछले 13 महीनों में उनका एकदिवसीय मुकाबलों में 35.96 का औसत रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।