पाकिस्तान ने 17 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। कामरान अकमल ने 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए हैं जबकि यूनिस खान 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पाकिस्तान ने 28 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के रूप में पहला विकेट गंवाया। शहजाद को थिसिरा परेरा ने विकेटकीपर और कप्तान कुमार संगकारा के हाथों कैच करवाया। शहजाद ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए। उनका विकेट 28 रन पर गिरा।
इसके बाद मोहम्मद हफीज और कामरान ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। कुल 76 के योग पर हफीज एक रन चुराने के फिराक में रन आउट हो गए। हफीज ने 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 210 रनों से पराजित किया था जबकि पाकिस्तान ने हम्बानटोटा में केन्या को 205 रनों से हराया था।
श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने इस मैच में लसिथ मलिंगा और अजंथा मेंडिस को नहीं खिलाने का फैसला किया है जबकि पाकिस्तानी टीम तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों-शोएब अख्तर, उमर गुल और अब्दुर रहमान के साथ खेल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।