भारत पर दबाव होगा : स्ट्रॉस
विश्व कप खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल भारत ने उद्घाटन मुकाबले में बांग्लोदश को 87 रनों से हराया था वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को छह विकेट से पराजित किया था।
स्ट्रॉस ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, "इस मुकाबले में भारतीय टीम पर घरेलू समर्थकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। हम अत्यधिक दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमें बेहतरीन क्रिकेट खेलने की जरूरत है।"
इंग्लैंड ने हाल में आस्ट्रेलियाई दौरे पर एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था। आस्ट्रेलियाई धरती पर 24 वर्ष बाद पहली बार एशेज श्रृंखला जीतने के बाद इंग्लिश खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।
स्ट्रॉस ने कहा, "दोनों टीमों के लिए यह बड़ा मुकाबला है। भारत पर अत्यधिक दबाव होगा। हम मेजबान टीम के साथ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमने अब तक दो स्पिन गेंदबाजों के साथ खेलने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अभ्यास मैच मुकाबले में गेंद टर्न ले रही थी ये बात हमारे दिमाग में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
