बोलिंगर घुटने में चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। भारत के साथ बेंगलुरू में खेले गए पहले अभ्यास मैच में बोलिंगर ने अपने छह ओवर की गेंदबाजी स्पैल में 29 रन खर्च कर एक विकेट झटके थे।
समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने कप्तान रिकी पोंटिंग के हवाले से कहा है, "बोलिंगर का विश्व कप से बाहर होना हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है। यदि बोलिंगर की जगह किसी तेज गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो इस पर मुझे हैरानी होगी।"
तेज गेंदबाज सिडल ने अब तक 22 टेस्ट और 17 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। सिडल ने टेस्ट मैचों में 74 विकेट चटकाए हैं जबकि एकदिवसीय मुकाबलों में उन्होंने 15 विकेट झटके हैं। पैटिंसन ने अब तक एक भी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।