For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा रोचक मुकाबला

By Super

पाकिस्तान ने भी विश्व कप का आगाज शानदार तरीके से किया है। उसने हम्बानटोटा के उसी मैदान पर केन्या को 23 फरवरी को 205 रनों से हराया था, जिस पर श्रीलंका ने रनों के लिहाज से विश्व कप में पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा क्योंकि दोनों ही सशक्त हैं और साथ ही साथ विश्व कप में दूसरी खिताबी जीत के लिए अपना पूरा दमखम झोंेकने के लिए प्रयासरत हैं।

पाकिस्तान ने केन्या के खिलाफ विश्वस्तरीय खेल दिखाते हुए पहले 300 रनों से अधिक का स्कोर खड़ा किया और फिर उसे 112 रनों पर ढेर कर दिया। श्रीलंका ने भी कनाडा के खिलाफ 300 से अधिक का स्कोर खड़ा करने के बाद विपक्षी टीम को 122 रनों पर समेट दिया था।

अब तक के प्रदर्शन के लिहाज से दोनों टीमों को बराबरी का दर्जा दिया जा सकता है लेकिन संतुलन के लिहाज से श्रीलंका का पलड़ा थोड़ा भारी है। श्रीलंका को इस मैच में घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलेगा। इस मैच के लिए श्रीलंका में सर्वाधिक संख्या में दर्शकों के उमड़ने की उम्मीद है।

श्रीलंका जहां बल्लेबाजी में पहले मैच में शतक लगाने वाले माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान और कप्तान कुमार संगकारा पर निर्भर करेगा वहीं गेंदबाजी में उसे लसिथ मलिंगा, नुवान कुलसेकरा और स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन पर भरोसा होगा।

पाकिस्तान ने दमदार बल्लेबाजी के बाद दमदार गेंदबाजी करके मैच अपने नाम किया था। पाकिस्तान एक बार फिर कामरान अकमल, यूनिस खान, उमर अकमल और मिस्बाह उल हक के बूते बड़ा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगा जबकि गेंदबाजी में उसे उमर गुल, शोएब अख्तर और केन्या के खिलाफ पांच विकेट झटकने वाले कप्तान शाहिद अफरीदी की फिरकी पर निर्भर रहना होगा।

ग्रुप-ए से आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान का अंतिम-8 में पहुंचना तय माना जा रहा है लेकिन पाकिस्तान और श्रीलंका का प्रयास लगातार जीत का लय बनाए रखते हुए तालिका में सबसे ऊपरी स्थान पाना होगा क्योंकि इससे क्वार्टर फाइनल में उनका सामना ग्रुप-बी में अपेक्षाकृत लचर प्रदर्शन करने वाली टीमों से होगा।

इस मैच के लिए बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि कोलम्बो में शनिवार को बादल छाए रहेंगे जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहेगा।

बारिश की 20 फीसदी आशंका के साथ दोनों टीमों को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर-प्ले का भरपूर उपयोग करना होगा, ताकि बारिश होने के बाद अगर मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर होता है तो उनका पलड़ा भारी रहे।

टीमें इस प्रकार हैं :

श्रीलंका : कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, रंगना हेराथ, चमारा कापूगडेरा, नुवान कुलासेकरा, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, मुथैया मुरलीधरन, थिसारा परेरा, थिलन समरवीरा, चमारा सिल्वा और उपुल थरंगा।

पाकिस्तान : शाहिद अफरीदी, अब्दुर रज्जाक, अब्दुर रहमान, अहमद शहजाद, असद शफीक, कामरान अकमल, मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज, सईद अजमल, शोएब अख्तर, सोहेल तनवीर, उमर अकमल, उमर गुल, वहाब रियाज, यूनिस खान।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+