For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : यूनिस और मिस्बाह ने पाक को दिया सम्मानजनक योग (लीड-5)

By Super

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 277 रन बनाए। उसके तीन विकेट अंतिम पांच ओवरों में गिरे। मिस्बाह और यूनिस के अलावा कामरान अकमल ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली।

मोहम्मद हफीज ने भी 32 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने दो विकेट लिए जबकि थिसारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज और मुथैया मुरलीधरन को एक-एक सफलता मिली।

इस मैच में हासिल एक विकेट के साथ मुरलीधरन विश्व कप के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। मुरली ने अब तक 56 विकेट लिए हैं जबकि आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ 71 विकेटों के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने 28 रन के कुल योग पर अहमद शहजाद (13) का विकेट गंवा दिया था। शहजाद को थिसिरा परेरा ने विकेटकीपर और कप्तान कुमार संगकारा के हाथों कैच करवाया। शहजाद ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए।

इसके बाद हालांकि हफीज और कामरान ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़कर स्थिति को सम्भाल लिया। 76 रन के कुल योग पर तेजी से रन चुराने के फिराक में हफीज रन आउट हो गए। हफीज ने 31 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

कामरान का विकेट 105 रनों पर गिरा। कामरान ने 48 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाते हुए 39 रन बनाए। उनका विकेट रंगना हेराथ ने लिया। कामरान ने यूनिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े।

अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह पकड़ते देख यूनिस ने मोर्चा सम्भाला और एक छोर पर टिके रहकर मिस्बाह के साथ चौथे विकेट के लिए 20.3 ओवरों में 108 रन जोड़े। यूनिस 213 रन के कुल योग पर हेराथ के हाथों आउट हुए। यूनिस ने 76 गेंदों की तेज पारी में पांच चौके लगाए।

यूनिस की विदाई के बाद उमर अकमल (10) ने मिस्बाह के साथ पांचवें विकेट के लिए 25 रन जोड़े। उमर का विकेट 238 रन पर गिरा। कप्तान शाहिद अफरीदी ने विकेट पर आते ही ताबड़तोड़ रन बनाने का प्रयास शुरू किया लेकिन शुरुआती प्रयासों में वह नाकाम रहे। यह अलग बात है कि वह 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाने में सफल रहे।

अफरीदी ने मिस्बाह के साथ छठे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। अफरीदी के बाद अब्दुल रज्जाक आए। रज्जाक ने चार गेंदों का सामना किया और तीन रन बटोरे। उनका विकेट पारी की अंतिम गेंद पर परेरा ने लिया। मुरली ने काफी किफायती गेंदबाजी की और 10 ओवरों में सिर्फ 35 रन खर्च किए। परेरा ने 10 ओवरों में सर्वाधिक 65 रन दिए।

दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 210 रनों से पराजित किया था जबकि पाकिस्तान ने हम्बानटोटा में केन्या को 205 रनों से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+