एचएमसीआई की विंटेज रैली में दिखीं अनूठी कारें
हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) और निजामुद्दीन ईस्ट कॉलोनी एसोसिएशन (एनईसीए) द्वारा संयुक्त प्रयास से निकाली गई इस रैली की शुरुआत पूर्वी दिल्ली के सांसद संदीप दीक्षित और एचएमसीआई के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ वकील के.टी.एस तुलसी ने की।
30 मिनट की इस रैली का खास आकर्षण रही 1930 की फोर्ड वूडी कार, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस कार के मालिक एच. डब्ल्यू. भटनागर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि 1942 की फोर्ड आस्टिन कार दूसरे स्थान पर रही। इस कार के मालिक एस.के. लखोटिया हैं।
वर्ष 2001 में स्थापित एचएमसीआई दूसरी बार इस रैली का आयोजन करा रहा है। बीते वर्ष भी इस रैली के पहले संस्करण के दौरान भी लोगों ने एक से बढ़कर एक पुरानी कारों को देखा था लेकिन इस बार का नजारा कुछ और था।
इस बार ईस्ट ऑफ कैलाश कालोनी की सड़कों पर फोर्ड वूडी और आस्टिन के अलावा 1932 की रिले कार भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही। इसके अलावा 1942 की फोर्ड जीप ने भी खूब सराहना बटोरी।
देश को मिली स्वतंत्रता वर्ष 1947 का प्रतिनिधित्व करने वाली दो कारें बुइक और पोंटियाक भी इस रैली का हिस्सा थीं। इनके अलावा रैली में 1954 की फिएट, 1960 की ओपेल रेकफोर्ड, 1962 की मर्सडीज और 1970 की ट्रायम्प स्पिटफायर कारें भी दिखीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications