दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने अपने पहले मैच में सह मेजबान बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था वहीं इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को छह विकेट से पराजित किया था।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, जहीर खान, मुनाफ पटेल, हरभजन सिह और पीयूष चावला।
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : एंड्रयू स्ट्रॉस (कप्तान), केविन पीटरसन, जोनाथन ट्रॉट, इयान बेल, पॉल कोलिंगवुड, मैट प्रायर, माइकल यार्डी, टिम ब्रेसनन, जेम्स एंडरसन, अजमल शहजाद और ग्रीम स्वान।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।