क्रिकेट विश्व कप : तेंदुलकर शतक के करीब, गम्भीर पेवेलियन लौटे (लीड-3)
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 91 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि युवराज सिंह दों गेंदों पर एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तेज रही। पारी की शुरुआत सहवाग और तेंदुलकर ने की। सहवाग ने 26 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए।
तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने सहवाग को मैट प्रायर के हाथों कैच करवाया। सहवाग ने तेंदुलकर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े।
गौतम गम्भीर 61 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 51 रन बनाकर स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने। गम्भीर ने तेंदुलकर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़े।
इंग्लैंड की ओर से ब्रेसनन और स्वान ने अब तक एक-एक विकेट चटकाए हैं।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने अपने पहले मैच में सह मेजबान बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था वहीं इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को छह विकेट से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications