For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : इंग्लैंड के सामने 339 रनों का लक्ष्य (लीड-5)

By Super

भारत की पूरी टीम 49.5 ओवरों में 338 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तेज रही। पारी की शुरुआत सहवाग और तेंदुलकर ने की। सहवाग ने 26 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए।

तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने सहवाग को मैट प्रायर के हाथों कैच करवाया। सहवाग ने तेंदुलकर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

गम्भीर ने 61 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 51 रन बनाए। वह स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान की गेंद पर बोल्ड हो गए। गम्भीर ने तेंदुलकर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़े। गम्भीर का विकेट 180 के योग पर गिरा।

तेंदुलकर ने 115 गेंदों पर 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से शानदार 120 रन बनाए। जेम्स एंडरसन ने तेंदुलकर को माइकल यार्डी के हाथों लपकवाया। इस दौरान तेंदुलकर ने एकदिवसीय करियर का 47वां शतक पूरा किया जबकि विश्व कप में उन्होंने पांचवां शतक लगाया। तेंदुलकर का विकेट 236 के योग पर गिरा।

युवराज सिंह ने 50 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। उन्हें यार्डी ने इयान बेल के हाथों कैच करवाया। तेंदुलकर के साथ मिलकर युवराज ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। युवराज का विकेट 305 के योग पर गिरा।

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। ब्रेसनन की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी ल्यूक राइट ने उनका कैच लपका। धौनी का विकेट 305 के योग पर गिरा। धौनी ने युवराज के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।

हरमनमौला यूसुफ पठान ने आठ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। ब्रेसनन ने यूसुफ को स्वान के हाथों कैच करवाया। यूसुफ का विकेट 327 के योग पर गिरा।

बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने वाले विराट कोहली आठ रन बनाकर ब्रेसनन के शिकार हो गए। जबकि हरभजन सिह बिना खाता खोले ब्रेसनन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। हरभजन का विकेट 328 के योग पर गिरा।

पीयूष चावला दो रन के निजी योग पर जबकि जहीर खान चार रन के निजी योग पर रनआउट होकर पेवेलियन लौट गए। मुनाफ पटेल बिना खाता खोले पेवेलियन लौटै।

इंग्लैंड की ओर से ब्रेसनन ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए जबकि स्वान, एंडरसन और यार्डी के खाते में एक-एक विकेट गया।

दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने अपने पहले मैच में सह मेजबान बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था वहीं इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को छह विकेट से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+