समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' ने वॉ के हवाले से लिखा है, "यदि हसी किसी भी प्रकार की क्रिकेट में खेल सकते हैं तो उन्हें विश्व कप की टीम में होना चाहिए था।"
वॉ की प्रतिक्रिया उस समय आई है जब हसी मांसपेशियों की खिंचाव की चोट से उबरकर पश्चिम आस्ट्रेलिया की ओर से शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलने को लेकर उत्सुक थे और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने उन्हें मना कर दिया था।
हसी ने कहा था कि वह सह मेजबान श्रीलंका के साथ पांच मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे।
पत्र के मुताबिक वॉ ने कहा, "हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स भी जब चोट से जूझ रहे थे तो उन्हें शुरुआती मुकाबलों में आराम दिया गया था।"
वॉ ने कहा, "यह समय ही बताएगा कि चयनकर्ताओं ने हसी को बाहर रखकर ठीक कदम उठाया है या नहीं। मुझे उम्मीद है कि हसी की कमी टीम को जरूर खलेगी। हसी भारतीय उपमहाद्वीप में बेहतर साबित होते और वह स्पिन को भी अच्छा खेलते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।