For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : भारत ने इंग्लैंड को बराबरी पर रोका

By Super

बेंगलुरू, 27 फरवरी (आईएएनएस)। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2011 के ग्रुप-'बी' के एक अहम मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को बराबरी पर रोक दिया। दोनों टीमों ने 338 रन बनाए और इस तरह मैच टाई हो गया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 338 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 338 रन ही बना सकी। इस तरह मैच बराबरी पर खत्म हुआ।

इंग्लैंड की ओर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। इसके अलावा इयान बेल ने 69 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से तेंदुलकर ने 115 गेंदों पर 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से शानदार 120 रन बनाए। इसके अलावा गौतम गंभीर ने 51 और युवराज सिंह ने 58 रनों का योगदान दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+