क्रिकेट विश्व कप : जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। विश्व कप में सबसे कमजोर टीमों में शूमार जिम्बाब्वे को अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 91 रनों से शिकस्त खानी पड़ी थी वहीं श्रीलंका ने कनाडा को 210 रनों के भारी अंतर से पराजित किया था।
विश्व कप में खेले गए अपने 43 मुकाबलों में से जिम्बाब्वे ने अब तक केवल आठ मुकाबले जीते हैं। ऐसे में उसके पास अपने से अपेक्षाकृत कमजोर टीम कनाडा को हराने का बेहतरीन मौका है।
जिम्बाब्वे की टीम इस प्रकार है : एल्टन चिगुम्बुरा (कप्तान), ब्रेंडन टेलर, चार्ल्स कोवेन्ट्री, तातेंदा ताएबू, क्रेग इर्विन, सीन विलियम्स, ग्रेग लैम्ब, प्रॉस्पर उत्सेया, ग्रीम क्रेमर, रे प्राइस और क्रिस मोफू।
कनाडा की टीम इस प्रकार है : अशीष बगाई (कप्तान), नीतीश कुमार, जॉन डेविसन, रुविन्दू गुणासेकरा, जिम्मी हंसरा, जुबिन सरकारी, टायसन गोर्डन, रिजवान चीमा, खुर्रम चौहान, हरवीर बैदवान और बालाजी राव।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications