क्रेग इर्विन आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताएबू 11 गेंदों पर पांच रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर बिना खाता खोले मैच के पहले ओवर में खुर्रम चौहान की पहली गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
चार्ल्स कोवेन्ट्री 10 गेंदों पर चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। कोवेन्ट्री को हरवीर बैदवान ने पगबाधा आउट किया। कनाडा की ओर से चौहान और बैदवान ने अब तक एक-एक विकेट झटके हैं।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। विश्व कप में सबसे कमजोर टीमों में शूमार जिम्बाब्वे को अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 91 रनों से शिकस्त खानी पड़ी थी वहीं श्रीलंका ने कनाडा को 210 रनों के भारी अंतर से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।