Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कपिल देव ने किया भारतीय दिग्गज का बचाव, बोले- पुरानी लय में आते ही वो 300 रन बना देगा

नई दिल्लीः देश भर के क्रिकेट फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली के बल्ले से जल्द ही शतक निकलेगा, लेकिन उनका इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी ही कुछ उम्मीदें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में थी जहां विराट कोहली ने बीच-बीच में अच्छे हाथ तो खोले लेकिन शतक के आसपास भी नहीं दिखाई दिए। विराट कोहली के साथ दो चीजें हुई हैं- एक तो उनकी उम्र बढ़ी है और दूसरे लोगों का मानना है कि कप्तानी को लेकर शायद कहीं ना कहीं कोई दबाव है जिसकी वजह से बैटिंग परफॉर्मेंस में गिरावट आई है।

कपिल नहीं मानते कोहल पर कप्तानी का दबाव है-

कपिल नहीं मानते कोहल पर कप्तानी का दबाव है-

हालांकि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव कप्तानी वाली बात से सहमत नहीं हैं और उनका कहना है कि अगर यही मामला होता तो भारतीय कप्तान पिछले कुछ सालों में इतने रन नहीं बना पाते। कपिल ने एक शो 'अनकट' में कहा, "कई सालों से विराट कोहली ने रन बनाए हैं और तब किसी ने नहीं कहा कि उनकी कप्तानी बल्लेबाजी पर भारी पड़ती है और अब अचानक लोगों की राय बदल गई है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी ग्राफ में नीचे जा रहे हैं। जब उन्होंने डबल सेंचुरी बनाई और कई शतक बनाए क्या तब दबाव नहीं होता था? इसका मतलब यह है कि कप्तानी को लेकर फोकस नहीं है बल्कि कोहली की काबिलियत को देखना होगा।"

IPL 2021: स्टेडियमों में फिर होगा फैंस का वेलकम, सभी टीमों की अपडेट स्क्वॉड भी देखें

28 से 32 साल की उम्र में आप टॉप पर होते हो-

28 से 32 साल की उम्र में आप टॉप पर होते हो-

असल में खेल उम्र का ही है और कपिल मानते हैं कि 28 से 32 साल की एक ऐसी अवस्था आती है जब आप अपनी टॉप परफॉर्मेंस पर होते हैं। विराट कोहली आज भी काफी जुनूनी दिखाई देते हैं लेकिन उनकी बैटिंग में वह चीज गायब हो चुकी है जो एक युवा विराट कोहली में दिखाई देती थी। भारतीय फैंस के लिए राहत की बात बात बस यह है जब भारत के मिडल ऑर्डर बैट्समैन फेल हो रहे थे तो कोहली ने बीच-बीच में उम्दा अर्धशतकीय पारियां खेली और कपिल देव को लगता है कि किसी तरह कोहली ने अपनी पुरानी लय पा ली तो वे फिर से बड़े स्कोर बनाना शुरू कर देंगे। कपिलदेव ने यह भी कहा कि भारतीय कप्तान एक तिहरा शतक भी ठोकेंगे।

पुरानी फॉर्म में आते ही आपको डबल-ट्रिपल शतक मिलेंगे- कपिल

पुरानी फॉर्म में आते ही आपको डबल-ट्रिपल शतक मिलेंगे- कपिल

कपिल कहते हैं, "निश्चित तौर पर कोहली का ग्राफ नीचे जा रहा है लेकिन यह कितना लंबे समय तक चलेगा? 28 से 32 साल की उम्र ऐसी है जिसमें आप वाकई अच्छा परफॉर्म देते हैं। अब कोहली अनुभवी भी हैं और वे मैच्योर हो चुके हैं। अगर वे अपनी पुरानी फॉर्म वापस हासिल करते हैं तो वे शतक बनाएंगे, दोहरा शतक बनाएंगे और आपके लिए 300 रन भी खड़े कर देंगे। वह काफी मैच्योर हो चुके हैं और उनकी फिटनेस बहुत अच्छी है। उनको बस खुद को पहचानने की जरूरत है और फिर से बड़े स्कोर आगे रहेंगे।"

Story first published: Wednesday, September 15, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+