IPL 2022 में धोनी को रिटेन करेगी चेन्नई सुपर किंग्स, खुद माही ने बताया कब लेंगे आईपीएल से संन्यास
नई दिल्ली। अगस्त 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कई सारे फैन्स को इस बात का दुख है कि इस दिग्गज खिलाड़ी को उन्हें फेयरवेल कहने का मौका नहीं मिला, हालांकि इसके बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान के इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने को लेकर भी कयास लगाये जाने लगे। आईपीएल 2020 में भी जब एमएस धोनी हर मैच के बाद सभी विरोधी टीम के खिलाड़ियों को अपने नाम की टी-शर्ट दे रहे थे तो तब भी सबको लगा कि शायद यह उनका आखिरी सीजन हो, हालांकि जब उनसे इसको लेकर डैनिस मॉरिस ने सवाल किया तो उन्होंने डेफिनिटेली नॉट कहकर सभी को खुश होने का एक और मौका दे दिया।
और पढ़ें: 'अब बड़ी देर हो गई है', युजवेंद्र चहल की विश्वकप टीम में वापसी पर सबा करीम ने दिया बड़ा बयान
इसके साथ ही फैन्स को यकीन हो गया कि उन्हें अभी महेंद्र सिंह धोनी के फिनिशिंग छक्के आईपीएल 2021 में भी देखने को मिलेंगे। धोनी ने फैन्स को निराश नहीं किया और आईपीएल में वापसी करते हुए उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली सबसे पहली टीम बनी। हालांकि उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले जिसके बाद कई दिग्गजों का मानना है कि वो आईपीएल 2021 में आखिरी बार सीएसके के लिये खेलते नजर आयेंगे।

धोनी ने बताया कब लेंगे आईपीएल से संन्यास
उल्लेखनीय है कि फैन्स को अब इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि धोनी ने फैन्स के साथ हउई एक वर्चुअल मीटिंग में अपने आखिरी आईपीएल मैच को लेकर हिंट दिया है कि वो आईपीएल 2022 में भी सीएसके के लिये खेलना जारी रखेंगे। फैन्स के साथ वर्चुअल मीटिंग में बात करते हुए धोनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो अपना फेयरवेल मैच चेन्नई के एम ए चिंदंबरम स्टेडियम में खेलते नजर आयेंगे। मौजूदा सीजन यूएई में खेला जा रहा है जिसके चलते धोनी का यह बयान दर्शाता है कि वो टीम के लिये अगले सीजन भी मैदान पर खेलते नजर आयेंगे।
इंडिया सीमेंटस की ओर से आयोजित की गई एक वर्चुअल बातचीत में एमएस धोनी ने अपने कुछ फैन्स के साथ बात करते हुए कहा,'आप लोगों को अभी भी मुझे फेयरवेल कहने का मौका मिलेगा, उम्मीद है कि आप लोग मुझे चेन्नई में फेयरवेल कहने आयेंगे जहां पर मैं अपना आखिरी मैच खेलूंगा और अपने सभी फैन्स से मिल पाउंगा।'

आईपीएल 2021 में बल्ले से किया है खराब प्रदर्शन
महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान फैन्स के बीच आग की तरह फैल गया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चके धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं जिसका असर उनकी बल्लेबाजी पर भी नजर आ रहा है, जिसके चलते वह रन नहीं बना पा रहे हैं। आईपीए 2021 के सीजन में 40 वर्षीय बल्लेबाज 13 मैचों में 15 से कम की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 84 रन ही बना सके हैं। धोनी की बल्लेबाजी के हिसाब से उनका यह प्रदर्शन बहुत खराब है, हालांकि कप्तानी में उनका जलवा अब भी बरकरार है।

आईपीएल 2022 के लिये रिटेन कर सकती है सीएसके
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है जिसके दौरान सभी फ्रैंचाइजियां सिर्फ कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जिसके चलते यह देखने लायक होगा कि सीएसके की टीम धोनी को रिटेन कर सकती है या फि वो ऑक्शन पूल में जायेंगे। आपको बता दें कि आईपीएल 2021 में 3 बार की चैम्पियन टीम ने पहले ही प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया है लेकिन अभी भी टॉप 2 में अपनी जगह बरकरार रखने का जिम्मा उनके हाथ है।
क्रिकबज के साथ बात करते हुए सीएसके के एक अधिकारी ने कहा,'बिल्कुल हम उन्हें रिटेन करने जा रहे हैं, वह हमारे साथ अगले साल खेलने वाले हैं और क्या पता अगले कुछ और सालों तक भी नजर आ सकते हैं। अभी कुछ तय नहीं हुआ है, उन्होंने फैन्स से यही कहा है कि उनका फेयरवेल मैच चेन्नई में होगा, इसका कोई पता नहीं है कि उनका अगला साल ही आखिरी होने वाला है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
