For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एकतरफा प्यार में पागल कोच ने ताइक्वांडो खिलाड़ी को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली। गुरुग्राम में एक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी की उसके प्रेमी ने मंगलवार सुबह घर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सरिता के तौर पर की गई है। जो ताइक्वांडो की खिलाड़ी थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर नामजद हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ़्तीश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि, जिस शख्स ने महिला को गोली मारी वह उसका कोच भी था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव बोहड़ा खुर्द निवासी 25 वर्षीय सरिता की दोस्ती चार साल पहले आरोपी सोमबीर से हुई थी। दोनों ही ताईक्वांडो के खिलाड़ी थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद से सोमबीर लगातार सरिता और उसके परिवार पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन सरिता के परिवारवाले शादी करने से मना कर रहे थे।

मृतका सरिता और हत्यारोपी 26 वर्षीय युवक सोमवीर एक दूसरे को 2013 से जानते थे। मंगलवार सुबह चार बजे सोमबीर सरिता के घर गांव बोहड़ा खुर्द पहुंचा और उसके बाद परिवार के सदस्यों से शादी की बातचीत हुई। मृतका के इनकार के बाद उसने देसी कट्टे से सरिता के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं पुलिस की मानें तो हत्यारोपी सोमबीर झज्जर का रहने वाला है और उसका कोच था।

सरिता की मां सावित्री के अनुसार उनके द्वारा मना करने पर सोमबीर उन्हें जान से मारने सहित कई तरह की धमकियां देने लगा। इस पर उन्होंने सोमबीर के खिलाफ पुलिस को कई बार शिकायत भी की व दो बार रपट दर्ज कर उसे थाने लेकर पुलिस आई तो सोमबीर ने थाने में लिखित में माफी भी मांगी व भविष्य में तंग न करने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद कुछ दिन तक वह शांत रहा। दो माह से वह फिर उन्हें तंग करने लगा था। मंगलवार सुबह 4 बजे दीवार फांद कर उनके घर मे घुसा व सरिता से शादी करने की जिद की। मना करने पर गोली मार दी।

Story first published: Tuesday, November 12, 2019, 18:41 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+