For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीलंका के चार विकेट गिरे, पारी लड़खड़ाई

By Staff
दांबुला में खेले जा रहे दूसरे वनडे में श्रीलंका के चार विकेट गिर गए हैं जिससे श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई है. ज़हीर ख़ान ने तीन और प्रवीण ने एक विकेट लिया.

श्रीलंका का स्कोर है चार विकेट के नुक़सान पर 11 रन. इस समय जयसूर्या और दिलशान क्रीज़ पर हैं.

ज़हीर ख़ान ने श्रीलंका के प्रारंभिक बल्लेबाज़ संगकारा को दो के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

इसके बाद उन्होंने कप्तान महेला जयवर्धने को दो के व्यक्तिगत स्कोर पर युवराज सिंह के हाथों कैच करवा दिया.

कपूगेदरा अपना खाता भी नहीं खोल पाए, ज़हीर ख़ान ने उन्हें भी आउट कर दिया.

भारतीय गेंदबाज़ प्रवीण कुमार भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने चमारा सिल्वा को खाता नहीं खोलने दिया.

इसके पहले भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

भारत ने अपनी टीम में दो परिवर्तन किए हैं और प्रज्ञान ओझा के स्थान पर प्रवीण कुमार को टीम में शामिल किया गया है. साथ ही एस बद्रीनाथ को टीम में स्थान दिया गया है.

माना जा रहा है कि पहले एक दिवसीय मैच में बुरी तरह हार का सामना करने वाली भारतीय टीम के पास बुधवार को श्रीलंका से स्कोर बराबर करने का मौक़ा है.

ग़ौरतलब है कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले वनडे में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

भारत को एक बुरी ख़बर पहले ही मिल चुकी है कि प्रारंभिक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग चोट के कारण पूरी वनडे सिरीज़ से बाहर हो गए हैं.

टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाने वाले सहवाग के न रहने पर नज़र उपकप्तान युवराज सिंह पर टिकी होंगी जिन्होंने अभ्यास मैच में 172 रनों की शानदार पारी खेली थी.

पहले वनडे के बाद पत्रकारों से बातचीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना है कि पहले मैच में उनसे पिच को पढ़ने में ग़लती हुई थी.

उन्होंने यह ग़लती दोबारा नहीं की और टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया.

लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों को एक बार फिर अजंता मेंडिस की गेंदों का सामना करना पड़ेगा और मुरलीधरन अपनी फिरकी से उन्हें परेशान कर सकते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+