इंग्लैंड के सामने भारत को रोकने की चुनौती
इंदौर में सोमवार को हो रहे दूसरे वनडे में जहाँ भारतीय टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड सिरीज़ में वापसी की कोशिश करेगा.
सात मैचों की सिरीज़ के पहले मुक़ाबले में भारत ने इंग्लैंड को 158 रनों से धोया था.
हालाँकि इस जीत के नायक रहे युवराज सिंह का दूसरे वनडे में खेल पाना अभी तक तय नहीं हैं. राजकोट वनडे के दौरान ही उन्हें कमर में कसाव की शिकायत थी.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि उन्हें खेलाने का फ़ैसला मैच से ठीक पहले ही लिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट झटकने वाले ईशांत शर्मा पहले से ही बीमार हैं.
अगर युवराज नहीं खेलते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा. ऐसे में उनकी जगह विराट कोहली को दी जा सकती है.
मज़बूत बल्लेबाज़ी
इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन के लिए अपने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना बड़ी चुनौती होगी.
खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना होगा पीटरसन की चुनौती होगी
उन्होंने कहा है कि उनकी टीम वापसी करेगी और दूसरी भिड़ंत में भारत के लिए मुश्किलें पैदा करेगी लेकिन भारतीय बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह करना उतना आसान नहीं होगा.
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में स्ट्रोक प्लेयर्स की अच्छी जमात शामिल है. इसकी शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की मज़बूत सलामी जोड़ी से होती है और इसके बाद सुरेश रैना, युवराज, रोहित शर्मा और कप्तान धोनी शामिल हैं.
नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ी करने वाले भारतीय ज़हीर खान और मुनाफ पटेल ने राजकोट की पिच पर दोपहर में भी अच्छा प्रदर्शन किया था जबकि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ सुबह की नमी का भी फायदा नहीं उठा सके.
बल्लेबाज़ी में इंग्लैंड को अपने ओपनरों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी तो हरफ़नमौला एंड्र्यू फ़्लिंटॉफ़ से भी उम्दा प्रदर्शन की आस होगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications