भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाज़ी का फ़ैसला
इंदौर में हो रहे दूसरे वनडे में भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया. मैच में युवराज सिंह भी खेल रहे हैं.
मैच में युवराज सिंह भी खेल रहे हैं. राजकोट वनडे के दौरान ही उन्हें कमर में कसाव की शिकायत थी.
दूसरे वनडे में जहाँ भारतीय टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड सिरीज़ में वापसी की कोशिश करेगा.
सात मैचों की सिरीज़ के पहले मुक़ाबले में भारत ने इंग्लैंड को 158 रनों से धोया था.
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट झटकने वाले ईशांत शर्मा फिट नहीं हैं और उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है.
मज़बूत बल्लेबाज़ी
इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन के लिए अपने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना बड़ी चुनौती होगी.
खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना होगा पीटरसन की चुनौती होगी
उन्होंने कहा है कि उनकी टीम वापसी करेगी और दूसरी भिड़ंत में भारत के लिए मुश्किलें पैदा करेगी लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को देखते हुए यह करना उतना आसान नहीं होगा.
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में स्ट्रोक प्लेयर्स की अच्छी जमात शामिल है. इसकी शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की मज़बूत सलामी जोड़ी से होती है और इसके बाद सुरेश रैना, युवराज, रोहित शर्मा और कप्तान धोनी शामिल हैं.
नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ी करने वाले भारतीय ज़हीर खान और मुनाफ़ पटेल ने राजकोट की पिच पर दोपहर में भी अच्छा प्रदर्शन किया था जबकि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ सुबह की नमी का भी फायदा नहीं उठा सके थे.
इंग्लैंड को अपने हरफ़नमौला एंड्र्यू फ़्लिंटॉफ़ से भी उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications