डिविलियर्स को लगा कोहली एंड कंपनी से 'डर', कहा- इतिहास रचने आ रहा है भारत
नई दिल्ली। श्रीलंका के साथ टेस्ट, वनडे और सफल टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रही है। इस दौरे की पिछले काफी समय से चर्चा जोरों-शोरों पर है। कई दिग्गज क्रिकेटर इस पर अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि अब खुद दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने भारत के दौरे को लेकर बयान दिया है। डिविलियर्स का मानना है कि टीम इंडिया उनके देश में इतिहास रचने आ रही है।
एबी डिविलियर्स ने कहा कि "पिछले कुछ समय में विराट कोहली गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में भी वो इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। हम जानते हैं कि विराट ऐसा करने में सक्षम हैं, खासतौर पर कप्तानी मिलने पर वो बल्ले से ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।
भारतीय टीम में ज्यादातर नए और युवा खिलाड़ी हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।" डिविलियर्स ने बताया कि भारतीय टीम अभी टेस्ट में नंबर वन पर है और इस लिहाज से हम अपनी तैयारी में भी कोई कमी नहीं रखना चाहेंगे।
बता दें कि कोहली के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा काफी चुनौतियों से भरा होगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले 5 जनवरी से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी फिर वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
