For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दक्षिण अफ़्रीका को पहला झटका

अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे में बल्लेबाज़ी कर रही दक्षिण अफ़्रीका को 114 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है.

आउट होने वाले बल्लेबाज़ है लूट बोशमन. उनका कैच यूसुफ़ पठान की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने पकड़ा.

बोशमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बोशमन ने 46 गेंदों पर 68 रन बनाए. इनमें उनके सात चौके और चार छक्के भी शामिल हैं.

इसके पहले दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. पारी की शुरुआत हाशिम अमला और बोशमन ने की.

अहमदाबाद वनडे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेदर सहवाग को जगह नहीं दी गई है.

श्रृखंला के पहले दो मैच जीतकर भारत पहले ही अजेय बढ़त ले चुका है. ग्वालियर में खेले गए दूसरे मैंच में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 153 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था.

दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं.

भारत

महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, अभिमन्यु मिथुन, यूसुफ़ पठान, सुरेश रैना, एस श्रीसंत, सुदीप त्यागी, मुरली विजय, रोहित शर्मा,

दक्षिण अफ़्रीका

जैक क़ॉलिस, हाशिम अमला, लूट बोशमन, जे बॉथ, मार्क बाउचर, एडी विलियर्स, हर्शल हिब्स, जे मार्कोल, डी स्टेन, लोनबाओ टॉस्टोबी, वँन डर मरबे

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+