'अरमान पूरे करने का यही मौका है अश्विन भाई, डाल दो लेग स्पिन'- पंत की मजेदार बातचीत फिर रिकॉर्ड
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप में अपने अभ्यास मैचों की शुरुआत इंग्लैंड को हराकर की है। आईपीएल खेलने के बाद भारतीय टीम से यह अपेक्षित है कि वह अन्य टीमों की तुलना में कहीं अधिक एडवांटेज में रहनी चाहिए और पहले अभ्यास मुकाबले में रोहित शर्मा व वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों के बिना बिना उतरे भारत ने ऐसा करके दिखाया भी है। हालांकि इंग्लैंड के भी कुछ खिलाड़ी आईपीएल में खेले थे और उन्होंने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया जैसे कि मोईन अली ने केवल 20 गेंदों पर ही 43 रन ठोक दिए और वे अंत तक नाबाद रहे।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 188 रन बनाए और भारत ने केवल 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरा रविचंद्रन अश्विन को भारतीय क्रिकेट टीम की रंगीन जर्सी में काफी समय बाद देखना सुखद अनुभव था और उन्होंने 4 ओवर में 23 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। अश्विन के अलावा बुमराह भी एक और किफायती गेंदबाज थे।
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था और वह वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खेले थे जो ऋषभ पंत की अगुवाई में प्ले ऑफ तक पहुंची थी। पंत इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर है और अश्विन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग दिल्ली कैपिटल्स के दौरान बन चुकी है। अपनी चुटिली बातों से मनोरंजन करने वाले ऋषभ पंत इस बार भी विकेट कीपिंग करते हुए कुछ ना कुछ बोलते रहे और स्टंप माइक ने उनकी कुछ बातें रिकॉर्ड कर ली।
रिकॉर्ड बातों का एक ऐसा ही हिस्सा तब सामने आया जब रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। पंत कह रहे थे- अरे लेग स्पिन डाल दो अश्विन भाई।
फिर से पंत थोड़ा रुकते हैं और कहते हैं -यही मौका है
और फिर से कहते हैं- यही मौका है यही दस्तूर भी है, लेग स्पिन अभी डाल दो।
— pant shirt fc (@pant_fc) October 18, 2021
पंत लगातार हंस रहे थे लेकिन अश्विन के चेहरे पर कोई हावभाव नहीं थे। हालांकि मजेदार बात यह है कि उन्होंने वह गेंद लेग स्पिन ही डाली। ऋषभ पंत ने अश्विन को कहा था- अरमान पूरे करने का यही मौका है लेग स्पिन डाल दीजिए। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को एक लेग स्पिन डाली जिसके बल्लेबाज ने 1 रन के लिए पुल कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
