For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सागर राणा केस में सुशील कुमार के चार क्रिमिनल साथी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्व जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियन सागर राणा की हत्या मामले में हरियाणा के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि ये सभी 5 मई को रात 12 बजे छत्रसाल स्टेडियम आए थे और इन लोगों ने सुशील कुमार के साथ मिलकर सागर और इसके तीन दोस्तों के साथ मारपीट की थी। ये सभी लोग सुशील कुमार के दोस्त हैं। आरोप है कि इन लोगों ने सागर और सोनू को उनके मॉडल टाउन स्थित फ्लैट से जबरन उठाया था। रोहिणी जिले के डीसीपी प्रण तयाल ने ताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान भूपेंद्र, मोहित असोडा, गुलाब और मंजीत के तौर पर हुई है। भूपेंद्र पअसोडा गांव के पूर्व सरपंच का करीबी है। 2011 में भी उस डबल मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था और फरवरी 2011 तक वह जेल में था। बाहर आने के बाद उसने बदला लेने के लिए अपना गैंग बनाया।

पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि मोहित गैंगस्टर नवीन बाली का करीबी है। नवीन बाली नीरज बवाना के गिरफ्तार होने के बाद से ही फरार था। पुलिस ने बताया कि हमे 25 मई को इस बात की जानकारी मिली कि काला-असोडा गैंग और नीरज बवाना गैंग से जुड़े लोगों का हाथ सागर की हत्या से जुड़ा है और ये लोग अपने करीबीयों से मिलने के लिए आ रहे हैं। इस जानकारी के बाद हमने इन लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और घेवर रेलवे क्रॉसिंग के पास इन चारो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तयाल ने बताया कि इन चारों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वो 5 मई को छत्रसाल स्टेडियम में आए थे। ये लोग रात 12 बजे आए थे, ये लोग दो गाड़ियों से यहां पहुंचे थे। इनके पास स्कॉर्पियो और ब्रेजा कार थी। ये लोग सक्रिय रूप से इस अपराध में शामिल थे और इन लोगों ने उस रात की पूरी घटना की जानकारी दी है। जब इन लोगों ने पुलिस के सायरन की आवाज सुनी तो ये लोग वहां से अपनी गाड़ी लिए बिना ही भाग गए। इन लोगों के हथियार भी मौके पर मौजूद थे।

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 11:24 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+