ऑस्ट्रेलियन ओपन: तो नहीं खेलेगा कोई भी दिग्गज टेनिस स्टार, अब सेरेना ने भी लिया नाम वापस
मेलबर्न। साल के पहले बड़े टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन से एक के बाद एक दिग्गज अपना नाम वापस लेता जा रहा है। अब नया नाम जुड़ा है दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का। जी हां, ऑस्ट्रेलियाई ओपन से नाम वापस लेने के बाद सेरेना इस महीने मेलबर्न पार्क में अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगी।
23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने वर्ष के शुरुआती मुकाबले के लिए अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि इससे पहले पांच बार के उपविजेता एंडी मरे और पूर्व विश्व नंबर चार केई निशिकोरी भी शामिल हैं। वहीं स्टार जोड़ी नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के खेलने पर भी संदेह है।
सेरेना ने सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकार्ड स्लैम जीतने के बाद से कोई भी कंपटीशन में हिस्सा नहीं लिया।
हालांकि अभी हाल ही में 36 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने अबू धाबी में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें जेलेना ओस्तपेन्को से हार का सामना करना पड़ा। आउटिंग के बाद वह अपनी ऑस्ट्रेलियाई ओपन की योजनाओं पर नाकाम रही, वहीं इसके अलावा सेरेना ने सिडनी इंटरनेशनल में वाइल्डकार्ड एंट्री का प्रस्ताव को भी अस्वीकार कर दिया था।
विलियम्स ने कहा, "अबू धाबी में कंपटीशन के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं सुपर क्लोज हूं, मैं अभी वो नहीं हूं जहां मैं खुद को देखना चाहती हूं। मेरे कोच और टीम ने हमेशा कहा था कि 'जब आप सभी तरह से जाने के लिए तैयार हैं ही टूर्नामेंट में जाएं।' मैं प्रतिस्पर्धा कर सकती हूं - लेकिन मैं सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहती, मैं उससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हूं। मुझे थोड़े और समय की आवश्यकता होगी।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
