French Open: क्ले कोर्ट के बादशाह नडाल को हराकर जोकोविच ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्लीः विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 के सेमीफाइनल में इतिहास रचने का काम करते हुए राफेल नडाल को मात दे दी। वे ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिसने फ्रेंच ओपन में नडाल को दो बार हराने का कारनामा किया है। यह जीत बड़ी है क्योंकि नडाल ने क्ले कोर्ट पर केवल तीसरी हार का सामना किया। दूसरी ओर पहला सेट गंवाने के बाद जोकोविच की यह वापसी लंबे समय तक यादगार रहेगी। उन्होंने 3-6, 6-3, 7-6(4), 6-2 से जीत हासिल कर शुक्रवार को भीड़ को मुग्ध कर दिया। यह दो दिग्गजों के बीच महज एक भिड़ंत नहीं थी बल्कि टेनिस में सर्वोच्च स्तर की गुणवत्ता का प्रदर्शन भी था।
2006 में पहली बार एक दूसरे से मुकाबले करने वाले दो सुपरस्टारों ने इस बार भी गजब का टेनिस खेला। यह दो महान खिलाड़ियो के बीच आपस में 58वां मुकाबला था। नडाल 14वें फ्रेंच ओपन खिताब के लिए आए थे और उसी तरह से आगे बढ़ते हुए उन्होंने पहले पांच गेम जीते और पिछले साल के फाइनल मुकाबले की तरह इस बार भी सर्बियाई खिलाड़ी पर अपना प्रभुत्व जमाने के लिए कदम बढ़ाए। लेकिन जोकोविच इस बार अलग ही खेल लेकर आए थे। उन्होंने क्ले कोर्ट पर नडाल को हराने के लिए शायद अपने करियर का बेस्ट खेल दिखाया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इस शानदर मैच ने कुछ रोमांचक रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जबकि कुछ को तोड़ा भी है-
- नोवाक जोकोविच रोलैंड गैरोस में दो बार राफेल नडाल को हराने वाले पहले व्यक्ति हैं
- यह पहला मौका है जब रॉलेंड गैरोस में पहला सेट जीतकर राफेल नडाल कोई मैच हारे हैं
- नोवाक जोकोविच रोलैंड गैरोस में राफेल नडाल को हराने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं
- शुक्रवार की हार फ्रेंच ओपन में नडाल की तीसरी हार थी। पेरिस में उनका 108-3 रिकॉर्ड है
- जोकोविच 2015 के बाद फ्रेंच ओपन में नडाल से 2 सेट लेने वाले पहले व्यक्ति बने
- फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नडाल का परफेक्ट रिकॉर्ड शुक्रवार को खत्म हो गया। उन्होंने शुक्रवार से पहले लगातार 13 जीते।
- ग्रैंड स्लैम पुरुष एकल फाइनल में सबसे अधिक भागेदारी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में जोकोविच नडाल से आगे निकल गए। उन्होंने 29वीं बार फाइनल में प्रवेश किया जबकि फेडरर के नाम 31 मैच खेलने का रिकॉर्ड है।
- जोकोविच ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में जीत के बाद अपने 'सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी' नडाल के खिलाफ अपने हेड-टू-हेड के रिकॉर्ड को 30-28 तक बढ़ा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
