Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान से होगा 'हाईवोल्टेज' मुकाबला, भुवनेश्वर बोले- इसके बारे में बाद में सोचेंगे

नई दिल्ली। दुनिया भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखने के लिए बेताब रहती है। इन दोनों देशों की आपसी टक्कर को सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है और दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट के दाैरान ही एक-दूसरे के सामने होती हैं। आईसीसी ने 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई में होने वाले टी-20 विश्व कप के ग्रुप का ऐलान किया, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसके साथ ही मैच को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। यह 'हाईवोल्टेज' मुकाबला रहता है, लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इसको लेकर चिंता में नहीं है।

हालांकि उन्होंने आगामी टी 20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करने पर उत्साह व्यक्त किया और इसे उच्च दबाव और उच्च तीव्रता वाला मैच बताया। भुवनेश्वर ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के स्थगित सत्र से पहले भारत का ध्यान श्रीलंका और इंग्लैंड सीरीज पर था जो सितंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है भारतीय टीम और अन्य देशों के खिलाड़ी पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद रहेंगे क्योंकि बीसीसीआई भी यूएई में आईपीएल 2021 के शेष मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

आखिरी बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर 16 जून को 2019 वनडे विश्व कप में हुई थी, जिसे भारत ने आराम से 89 रन से जीता था। भुवनेश्वर ने कहा, "देखो, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा रोमांचक होता है, और यह हमेशा एक दबाव और उच्च तीव्रता वाला मैच होता है। लेकिन, ईमानदारी से हम इसके बारे में बाद में सोचेंगे क्योंकि हमारे पास फिलहाल बहुत क्रिकेट बाकी है।''

भुवनेश्वर ने कहा, "हमें श्रीलंका में मैच मिले हैं और निश्चित रूप से इंग्लैंड में टेस्ट मैच और फिर आईपीएल और फिर विश्व कप। एक बार जब हम आईपीएल से बाहर हो जाएंगे, तो हम इसके बारे में सोचना शुरू कर देंगे।" अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार, 20 मार्च तक टीम रैंकिंग के आधार पर सुपर 12 के समूहों का चयन किया गया है। क्वालीफाइंग दौर से प्रत्येक समूह में दो टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट मूल रूप से भारत में आयोजित होने वाला था, लेकिन कोरोनवायरस की तीसरी लहर के कारण यूएई में करवाने का फैसला लिया गया है।

Story first published: Friday, July 16, 2021, 19:40 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+