भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाज़ी का फ़ैसला
बारिश के कारण मैच निर्धारित समय से शुरू नहीं हो सका. बारिश में देरी के चलते मैच 43-43 ओवर का कर दिया गया है. तीन गेंदबाज़ अधिकतम नौ-नौ ओवर गेंदबाज़ी कर सकेंगे, जबकि दो गेंदबाज़ों को अधिकतम आठ-आठ ओवर गेंदबाज़ी की अनुमति होगी.
हालाँकि भारत पहले ही सिरीज़ 3-0 से जीत चुका है और न्यूज़ीलैंड में भारत की वनडे सिरीज़ में ये पहली जीत है.
सिरीज़ जीतने के बावजूद भारत ने इस मुक़ाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. न्यूज़ीलैंड ने टीम में एक बदलाव किया है. स्कॉट स्टाइरिश को इवेन थॉप्पसन की जगह टीम में शामिल किया गया है.
सिरीज़ में जीत से भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है. मेहमान टीम की कोशिश होकि कि न्यूज़ीलैंड की टीम को उनकी ही ज़मीन पर तीन मैचों में रौंदने के बाद चौथी बार भी धूल चटाई जाए.
उल्लेखनीय है कि पाँच मैचों की श्रृंखला में दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.
हालांकि बारिश ने चौथे वनडे में में भी बाधा पहुँचाई लेकिन डकवर्थ लुईस नियम से हुए फ़ैसले में जीत भारत की हुई.
वनडे मुक़ाबलों में ही नहीं ट्वंटी-20 सिरीज़ में भी भारतीय बल्लेबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की है. हालाँकि ट्वंटी-20 सिरीज़ के दोनों मुक़ाबले भारत नजदीकी संघर्ष में हार गया था.
न्यूज़ीलैंड किसी तरह से यह मैच जीतना चाहेगा ताकि टेस्ट सिरीज़ शुरु होने के समय उसके खिलाड़ियों का मनोबल बना रह सके.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
