WTC फाइनल से पहले केन विलियमसन को लगी चोट, खिताबी मैच को ध्यान में रख न्यूजीलैंड करेगा बड़े बदलाव
नई दिल्लीः वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले न्यूजीलैंड के लिए एक संभावित बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान केन विलियमसन की बाईं कोहनी की चोट पर 10 जून से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले नजर रखी जा रही है। इसके अलावा न्यूजीलैंड बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर के बिना होगा, जो बायीं तर्जनी अंगुली में कट के कारण बाहर हो गए। न्यूजीलैंड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कोच गैरी स्टीड के अपडेट पोस्ट किए।
स्टीड के हवाले से बताया गया है कि पहले टेस्ट में खेले सभी तेज गेंदबाज दूसरे मैच का हिस्सा नहीं होंगे। ट्रेंट बोल्ट उपलब्ध हैं और वापसी करने की संभावना है। मिशेल सेंटनर बाहर हो गए हैं जबकि केन विलियमसन की बाई कोहनी की चोट अभी मॉनीटर की जा रही है और कल फैसला कर दिया जाएगा।
टिम साउदी, नील वैगनर, काइल जैमीसन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज थे। उनमें से एक की जगह पर बोल्ट खेलेंगे, जो पहले गेम से चूक गए थे। बोल्ट ने आईपीएल 2021 के निलंबन के बाद न्यूजीलैंड की यात्रा की थी। पहला टेस्ट ड्रा में समाप्त हुआ जिसमें न्यूजीलैंड ने प्रभावित किया लेकिन विलियमसन ने दो पारियों में 13 और 1 रन बनाए।
हालांकि विलियमसन की चोट से न्यूजीलैंड को चिंता होगी क्योंकि उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से भारत के खिलाफ साउथेम्प्टन में खेलना है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है।
इसमें कोई शक नहीं कि कीवी टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से अधिक महत्व विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले को दे रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में टिम साउदी, नील वेगनर, काइल जैमिसन और कोलिन डि ग्रेंडहोम को बतौर तेज गेंदबाज लिया था लेकिन इनमें से कुछ को आराम दिया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

