6 साल के बच्चे ने चेन्नई में 100-km नॉन स्टॉप साइकिल चलाकर सेट किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्लीः चेन्नई के छह साल के रियान कुमार ने रिकॉर्ड समय में 100 किलोमीटर नॉन-स्टॉप पैडल मारकर विश्व साइकिलिंग रिकॉर्ड बनाया है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें "5 घंटे, 17 मिनट और 6 सेकंड में 108.09 किमी की नॉन-स्टॉप दूरी पर साइकिल चलाने वाले सबसे तेज और सबसे कम उम्र के" होने के लिए मान्यता मिली है।

रियान के माता-पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं और वे हाल ही में दिल्ली से चेन्नई शिफ्ट हुए थे। रियान ने अपनी मां कमांडर गौरी शर्मा (सेवानिवृत्त) से प्रेरणा ली।

अपने रिकॉर्ड को लेकर उत्साहित रियान ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "साइकिल चलाने के बारे में मुझे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है, वह है स्पीड। मैं सप्ताह में तीन दिन साइकिल चलाने का अभ्यास करता हूं और बाकी दिनों में स्टेटिक साइकिल चलाने और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का अभ्यास करता हूं।

कक्षा 2 का ये छात्र प्रतिष्ठित 200-किमी ब्रेवेट्स डी रैंडोन्यूर्स (बीआरएम) में भाग लेना चाहता है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में वार्षिक साइकिल दौड़ टूर डी फ्रांस में भाग लेना भी उनका सपना है।

अपने पसंदीदा साइकलिस्ट के बारे में पूछे जाने पर, रियान ने कहा, "मैं तदेज पोगाकर, जूलियन अलाफिलिप और मार्क कैवेंडिश को फॉलो करता हूं"।

रियान चेन्नई में पेशेवर साइकिल चालकों के बीच लोकप्रिय हैं, और कई लोग उनमें काफी संभावनाएं देखते हैं।

उनकी मां ने कहा कि महामारी के चलते लगा लॉकडाउन रियान के लिए चेन्नई में अपनी साइकिलिंग प्रतिभा पर काम करने का एक सही अवसर बन गया। रियान की मां चेन्नई शहर को "साइक्लिंग का मक्का" कहती हैं।

हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि रिकॉर्ड-सेटिंग प्रदर्शन करने के लिए बेटे पर दबाव डाला जा रहा है।

वे कहती हैं कि मामला उल्टा था क्योंकि ये उनका बेटा था जो उन पर सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेशर डालता था। वह अधिक से अधिक साइकिल चलाने के लिए कहता था। वह यूट्यूब पर कार्टून नहीं बल्कि ग्लोबल साइक्लिंग नेटवर्क देखता है।

रियान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ पेडल करना चाहते हैं, जो उसी रास्ते पर साइकिल चलाते हैं।

Story first published: Tuesday, August 31, 2021, 9:43 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+