दिल्ली ने राजस्थान को 172 रन से हराया
नई दिल्ली 07 नवंबर .वार्ता. अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने रणजी ट्राफी ग्रुप ए के मुकाबले में आज यहां राजस्थान को 172 रनों से हरा दिया
दिल्ली को इस जीत से पूरे पांच अंक मिले और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर पहंुच गया है 1 इससे पहले राजस्थान की टीम अपने कल के स्कोर 188 रन पर सात विकेट के नुकसान से आगे खेलना शुरू किया1 आठवें विकेट के लिए शैलेन्द्र गहलोत और राबिन बिष्ट ने 69 रन की सोदारी कर दिल्ली के जल्दी जीतने क ी उम्मीदों पर कुछ देर के लिए विराम लगा दिया
लेकिन दिल्ली के कप्तान मिथुन मिन्हास ने गहलोत को पगबाधा कर इस सोदारी को तोड दिया 1 इसके बाद राजस्थान की पारी तुरंत सिमट गई और उसके बाकी दो विकेट महज चार रन जोडकर आउट हो गए
राजस्थान की टीम जीत के लिए 422 रनों के जवाब में 249 रन ही बना सकी 1 राजस्थान की बल्लेबाजी दोनों पारियों में निराशाजनक रही और दूसरी पारी में तो उसके छह बल्लेबाज दहाई का आंकडा भी नहीं छू सके
उधर दिल्ली के कप्तान मिन्हास ने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 1 उन्होंने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया और कुछ विकेट भी चटकाए
इस जीत के बाद दिल्ली अब मौजूदा चैंपियन मुंबई को दो अंकों से पीछे छोडते हुए ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गया है 1 अब दिल्ली का अगला मुकाबला 15 नवंबर से यहां सौराष्ट्र से होगा
सत्यकाम.पार्थिव.वर्मा.1303वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications