Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक में अभी तक भारत को मिले हैं 28 पदक, ये है इस प्रतियोगिता में देश का पूरा इतिहास

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक के लिए काउंटडाउन स्टार्ट हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के विभिन्न एथलीटों का एथलीटों का उत्साह भी बढ़ाया है। विश्व में खेल प्रतियोगिता का यह महामंच 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा जिसमें 100 से ज्यादा भारतीय एथलीट अभी तक क्वालीफाई कर चुके हैं और अंतिम संख्या 120 से 130 के करीब हो सकती है। भारत ने अभी तक इस प्रतियोगिता में 28 मेडल जीते हैं जिसकी शुरुआत 1900 ओलंपिक से हुई थी जब नॉर्मन रिचर्ड ने पुरुषों की 200 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था। भारत को अंतिम मेडल 2016 के ओलंपिक में मिला था जब पीवी सिंधु और साक्षी मलिक ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

भारत द्वारा ओलंपिक में जीते गए अब तक के मेडल की लिस्ट-

  • 1900 पेरिस ओलंपिक: नॉर्मन प्रिचर्ड- सिल्वर मेडल, एथलेटिक्स पुरुषों की 200 मीटर
  • 1900 पेरिस ओलंपिक: नॉर्मन प्रिचर्ड- सिल्वर, एथलेटिक्स पुरुषों की 200 मीटर बाधा दौड़
  • 1928 एम्सटर्डम ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड मेडल, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1932 लॉस एंजिल्स ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1936 बर्लिन ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1948 लंदन ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1952 हेलसिंकी ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1952 हेलसिंकी ओलंपिक: खाशाबा दादासाहेब जाधव, कांस्य- कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल बैंटमवेट
  • 1956 मेलबर्न ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1960 रोम ओलंपिक: पुरुषों की हॉकी टीम- सिल्वर, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1964 टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1968 मेक्सिको सिटी- पुरुष हॉकी टीम- कांस्य, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1972 म्यूनिख ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- कांस्य, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1980 मास्को ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम- गोल्ड, फील्ड हॉकी पुरुषों की प्रतियोगिता
  • 1996 अटलांटा ओलंपिक: लिएंडर पेस- कांस्य, टेनिस पुरुष एकल
  • 2000 सिडनी ओलंपिक: कर्णम मल्लेश्वरी- कांस्य, भारोत्तोलन महिला 69 किग्रा
  • 2004 एथेंस ओलंपिक: राज्यवर्धन सिंह राठौर, सिल्वर, शूटिंग मेन्स डबल ट्रैप
  • 2008 बीजिंग ओलंपिक: अभिनव बिंद्रा- गोल्ड, शूटिंग पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल
  • 2008 बीजिंग ओलंपिक: विजेंदर सिंह, ब्रॉन्ज बॉक्सिंग मिडिलवेट
  • 2008 बीजिंग ओलंपिक: सुशील कुमार, कांस्य, कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 66 किग्रा
  • 2012 लंदन ओलंपिक: विजय कुमार- सिल्वर, शूटिंग पुरुषों की 25 रैपिड फायर पिस्टल
  • 2012 लंदन ओलंपिक: सुशील कुमार- रजत, कुश्ती पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 66 किग्रा
  • 2012 लंदन ओलंपिक: साइना नेहवाल, कांस्य- बैडमिंटन महिला एकल
  • 2012 लंदन ओलंपिक: मैरी कॉम- कांस्य, मुक्केबाजी महिला फ्लाईवेट
  • 2012 लंदन ओलंपिक: गगन नारंग- कांस्य, निशानेबाजी पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल
  • 2012 लंदन ओलंपिक: योगेश्वर दत्त- कांस्य, कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 60 किग्रा
  • 2016 रियो डी जनेरियो ओलंपिक: पीवी सिंधु- सिल्वर बैडमिंटन महिला एकल
  • 2016 रियो डी जनेरियो ओलंपिक: साक्षी मलिक- कांस्य कुश्ती महिला फ्रीस्टाइल 58 किग्रा

Story first published: Tuesday, June 29, 2021, 16:00 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+