IND vs NZ 1st Test: 345 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, साउदी को मिले 5 विकेट
नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की पहली पारी 345 रनों पर सिमट गई है। सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी ने यहां पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 69 रन देकर पांच विकेट लिए जिसने एक मुश्किल पिच पर भारतीय बल्लेबाजी पर थोड़ा अंकुश भी लगाया।
भारत यहां पर एक समय 400 प्लस स्कोर की ओर देख रहा था लेकिन निचले क्रम पर बहुत ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली और इसके लिए पिच के साथ-साथ की भी गेंदबाजों की कसावट को भी श्रेय देना होगा।
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिसके जवाब में मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर काइल जेमिशन का शिकार बने और फिर चेतेश्वर पुजारा व शुभमन गिल के बीच अच्छी अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली जहां पर गिल ने बेहतरीन 50 रन ठोकते हुए टेस्ट क्रिकेट में चौथी फिफ्टी लगाई।
हालांकि गिल फिर ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं सके और जेमिशन की गेंद पर ही बोल्ड हो गए। गिल ने 5 चौके व एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे और उसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी 26 रनों के स्कोर पर टिम साउदी के पहले शिकार बने। यहां अजिंक्य रानी और श्रेयस अय्यर के बीच भी उम्दा साझेदारी देखने को मिली लेकिन रहने दिखने के बावजूद 63 गेंदों पर 35 रन बनाकर जैमिसन का तीसरा शिकार बने।
अब तक भारत के 145 रनों पर 4 विकेट गिर चुके थे लेकिन इसके बाद रविंद्र जडेजा ने अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी करके न्यूजीलैंड की टीम को पहले दिन और ज्यादा विकेट नहीं लेने दी। दूसरे दिन की शुरुआत में रविंद्र जडेजा 50 रनों के स्कोर पर ही चलते बने जिनको टिम साउदी ने आउट किया और इसके बाद रिद्धिमान साहा भी कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर सऊदी का शिकार हुए।
इसी बीच श्रेयस अपना शतक पूरा कर चुके थे जो टेस्ट डेब्यु में पहली पारी में लगाया गया शानदार सैकड़ा था। निचला क्रम कुछ खास नहीं कर सका क्योंकि वहां पर रविचंद्रन अश्विन ही अकेले टिकने वाले बल्लेबाज रहे जिन्होंने एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 56 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली थी।
एजाज पटेल ने इशांत शर्मा को भी एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि अक्षर पटेल टिम साउदी के शिकार हो चुके थे इस प्रकार भारतीय पारी 345 रनों के स्कोर पर सिमट गई जबकि यहां पर 111.1 ओवर फेंके गए। तेज गेंदबाजी की बात करें तो टिम साउदी और काईल जेमीसन अच्छे दिखाई दिए सऊदी ने 27.4 ओवर में 6 मेडन फेंकते हुए 69 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि जेमीसन 23.2 ओवर में छह ओवर मेडन फेंकते हुए 91 रन देकर तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
