केएल राहुल के समर्थन में आए युवराज, बोले- हम सभी गलतियां करते हैं
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मुंबई इंडियंस की पारी के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने के लिए ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौथम के साथ जाने का फैसला किया। हालांकि, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने 25 रन जड़ दिए, जिसमें अंतिम तीन गेंदों में लगातार तीन छक्के शामिल थे।

राहुल के समर्थन में आए
गौथम के महंगे ओवर के लिए, मुंबई ने बोर्ड पर एक चुनौतीपूर्ण (191/4) स्कोर खड़ा किया। गाैथम को ओवर देने के लिए राहुल को आलोचनाओं का शिकार भी होना। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह उनके समर्थन में आए। उन्होंने राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि गलती सभी से होती है, उनकी सही चीजों को देखना जरूरी है।

कही ये बात
युवराज ने ट्वीट करते हुए कहा, ''कल रात किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एक कठिन मैच था। मुंबई एक बेहतर टीम रही, लेकिन राहुल को अंतिम ओवरों में अनुभवी गेंदबाज की कमी रह रही है। मुझे लगता है कि यह थोड़ा अनुचित है, हम सभी गलतियां करते हैं और एक नए मोड़ की ओर जाते हैं।'' युवराज ने कहा कि हम सभी को उन सकारात्मकत चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो उन्होंने लाई हैं।

48 रन से हारा पंजाब
पंड्या और पोलार्ड दोनों क्रमशः 30 (11) और 47 (20) रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के 191/4 के जवाब में, किंग्स इलेवन ने राहुल और मयंक अग्रवाल की इन-फॉर्म जोड़ी को जल्द ही खो दिया। विंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बीच में कुछ राहत दिखाते हुए 27 गेंद में 44 रन बनाए, लेकिन किंग्स इलेवन को मैच जितवाने के लिए यह काफी नहीं थे। अंततः यह गेम 48 रन से हार गए और अब चार मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
