Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final: भारत के खिलाफ 'शानदार चुनौती' के लिए केन विलियमसन उत्साहित

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को टेस्ट मैचों के लिए जरूरी बताया है जिसके चलते क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में नई जान आ गई है और हर मैच को जीतने की एक बड़ी वजह मिल गई है। केन विलियमसन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत के खिलाफ कीवी टीम की कमान संभालेंगे। यह मुकाबला इंग्लैंड के साउथैंप्टन में 18 जून से होगा।

आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में विलियमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने टेस्ट चैंपियनशिप की अहमियत को देख लिया है। यह वास्तव में उत्साहजनक है। हमने देखा कि खेल वास्तव में रोमांचक हो रहे हैं। ऐसा हमने भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में देखा, यहां पाकिस्तान के खिलाफ हमारी श्रृंखला के परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और आप जोखिम के लिए भी तैयार हैं।"

विलियमसन विराट कोहली और बाकी भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिए भी उत्सुक हैं, जिसे वह एक 'शानदार चुनौती' मानते हैं। उन्होंने कहा, "फाइनल में शामिल होना वाकई रोमांचक है, जाहिर है कि इसे जीतना इतना बेहतर होगा। जब भी आप भारत के साथ खेलते हैं तो यह एक शानदार चुनौती होती है। उनके साथ खेलना वास्तव में रोमांचक है।"

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। यह टेस्ट सीरीज फाइनल मुकाबले से पहले एक तरह का वार्म-अप मानी जा रही है लेकिन कीवी तेज गेंदबाज नील वेगनर ने ऐसा मानने से इंकार किया है। यह मुकाबले 2 जून से शुरू होने जा रहे हैं। दूसरा टेस्ट फाइनल मैच से केवल 3 दिन पहले ही समाप्त होगा।

यूके रवाना होने से पहले वेगनर ने कहा, "हम इन दो मैचों को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबलों के वार्म-अप की तरह नहीं देख रहे हैं। हम टेस्ट मैच खेलने में गर्व और सम्मान महसूस करते हैं और इसको न्यूजीलैंड के लिए जीतना चाहते हैं।"

भले ही वेगनर की बात अपनी जगह सही हो लेकिन इस तथ्य से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि कीवी टीम को इंग्लैंड के हालातों में ढलने का भरपूर मौका मिलेगा जिसके चलते वे भारत के खिलाफ फायदे में रहेंगे।

Story first published: Tuesday, May 18, 2021, 10:47 [IST]
Other articles published on May 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+