लंका पर जीत की बधाई देने के लिए सचिन ने किया ट्वीट, जमकर हुए ट्रोल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस दौर में ट्रोलर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गए हैं, वह किसी को भी ट्रोल करने में संकोच नहीं करते हैं। इस बार उनका नया शिकार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बने हैं। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली थी, जिसके बाद मास्टर ब्लास्टर ने पूरी टीम को बधाई देने के लिए ट्वीट किया। लेकिन इस ट्वीट में वह चेतेश्वर पुजारा का जिक्र करना भूल गए और इस बात को लेकर ट्रोल्स ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

पुजारा का जिक्र करना भूले
दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 239 रनों से हरा दिया था, इस जीत के साथ ही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है। टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा कि मुझे अपनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर गर्व है। एक बार फिर से विराट कोहली, मुरली विजय, रोहित शर्मा, आर अश्विन ने शानदार खेल दिखाया, अश्विन ने 300 विकेट लेने का कीर्तिमान हासिल किया।

क्या पुजारा को श्रेय नहीं मिलना चाहिए
इस ट्वीट में सचिन तेंदुलकर चेतेश्वर पुजारा का जिक्र करना भूल गए, जिन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया था। जिसपर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस मैच में चेतेश्वर पुजारा भी खेल रहे थे। एक और यूजर ने लिखा है कि चेतेश्वर पुजारा के बारे में आप क्या कहना चाहते हैं, क्या उन्हें श्रेय नहीं मिलना चाहिए।

भगवान पुजारा को भूल गए
एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि भगवान चेतेश्वर पुजारा को भूल गए, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप चेतेश्वर पुजारा का जिक्र करना भूल गए, यह सही नहीं है। आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय ने शतकीय पारी खेली थी, वहीं कप्तान कोहली ने दोहरा शतक लगाया था। श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 2 दिसंबर को फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा।
इसे भी पढ़ें- शिखर धवन तो निकले फैमिली मैन, पहले मां, फिर बीवी और अब बहन के लिए नहीं खेला क्रिकेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications