सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ दिलीप ट्रॉफी में सेमीफाइनल खेलेंगे, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
Prithvi Shaw and Suryakumar Yadav: दिलीप ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मैचों के बाद सेमीफाइनल मैच खेले जाने हैं और इसके लिए खिलाड़ियों की तैयारी भी शुरू हो गई है। भारतीय टीम के दिग्गज भी इन मैचों में हिस्सा लेने वाले हैं। पहला सेमीफाइनल मैच वेस्ट जोन और सेन्ट्रल जोन के बीच खेला जाना है।
पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव दोनों सेमीफाइनल मैच में वेस्ट जोन के लिए खेलेंगे। वेस्ट जोन का मुकाबला 5 जुलाई से होगा। मुकाबला कर्नाटक के अलूर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव की एक फोटो वायरल हुई है। दोनों मुकाबले के लिए रवाना हो गए हैं।
सूर्यकुमार यादव और शॉ की फोटो वायरल हुई है, इसमें ये दोनों क्रिकेटर पाउट स्टाइल में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की इस फोटो को फैन्स ने भी काफी पसंद किया है और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल भी हो गई।
वेस्ट जोन की कप्तानी प्रियांक पांचाल के हाथ में है। पांचाल के अलावा टीम में पुजारा, सूर्यकुमार और शॉ जैसे कई दिग्गजों को शामिल किया गया है। सरफराज खान का नाम भी वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए सरफराज को टीम में शामिल नहीं किया गया था।
Prithvi Shaw & Suryakumar Yadav on the way to the Duleep Trophy Semis. pic.twitter.com/v3PNrxKJFS
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 2, 2023
दिलीप ट्रॉफी 2023 में वेस्ट जोन की टीम इस प्रकार है
प्रियांक पांचाल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, हेत पटेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, अर्पित वासवदा, अतीत सेठ, शम्स मुलानी, युवराज डोडिया, धर्मेंद्रसिंह जड़ेजा, चेतन सकारिया , चिंतन गाजा, अरज़ान नागवासवल्ला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
