IND vs ENG: 'शेन वॉर्न से बेहतर थी मेरी गेंद', सचिन को बोल्ड मारने को लेकर बोले मोंटी पनेसर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिये साल 2012-13 कुछ खास नहीं रहा था। इस साल भारतीय टीम को एशिया कप में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उसका नेट रन रेट खराब हुआ और वह फाइनल में जगह नहीं बना सका था, नतीजन पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हरा कर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भारत का दौरा किया जहां पर पहली बार इंग्लिश खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को उसी के घर में धूल चटाई और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
और पढ़ें: IPL के बाद अब बदलेगा टीम इंडिया का भी स्पॉन्सर, जानें कौन सी कंपनियां है रेस में
इस ऐतिहासिक सीरीज में इंग्लैंड के लिये ग्रीम स्वान और भारतीय मूल के स्पिनर मोंटी पनेसर ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड की टीम को भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में बड़े अंतर से हरा दिया था लेकिन बाकी के बचे मैचों में इंग्लैंड ने दमदार वापसी की और भारत को उसक घर में हराया।
और पढ़ें: सरफराज अहमद से जूते उठवाने पर बोले मिस्बाह, ऐसी सोच सिर्फ पाकिस्तानियों की हो सकती है
{photo-feature}
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
