नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आयोजित हो रहे 18 वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। 18 अगस्त से 2 सितंबर तक एशियाई गेम्स इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में खेले जाएंगे। बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड पर निशाना लगाने वाले अभिनव बिंद्रा ने बड़ा बयान दिया है।
खुद को गुजरे जमाने का खिलाड़ी बताते हुए अभिनव बिंद्रा ने कहा कि देश को उनकी सफलता की बात करने के बजाए नए चैंपिनय तलाशने पर ध्यान देना चाहिए।
जेएसडब्ल्यू के इन्सपायर इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे बिंद्रा ने कहा कि 'खेल में गुजरे समय का महत्व नहीं होता। मैं गुजरे समय का खिलाड़ी हूं, जो अगले ओलिंपिक चैंपियन को ढूंढ रहा हूं।'
The Emphasis on grassroots development is much needed and am sure the @IIS_Vijayanagar will create many Champions in the future. My sincere compliments and best wishes
— Abhinav Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) August 15, 2018
बिंद्रा ने कहा कि हमें देश का अगला गोल्ड मेडल विजेता ढूंढ़ना चाहिए।भारत में जो सुविधाएं दी जा रही है। वो देश के नए चैंपियन की प्रतिभा तराशने के लिए है।
बता दें कि अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।
Many Congratulations to @ParthJindal11 &the entire Jindal family on the formal opening of the @IIS_Vijayanagar.On behalf of the sporting community I extend my gratitude 4 yr vision and commitment to promote the Indian Olympic movement. 1/2
— Abhinav Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) August 15, 2018
गौरतलब है कि इस बार एशियन गेम्स में 8 नए खेलों को जोड़ा गया है। इन खेलों में कराते, कुराश, पेंचक सिलाट, रोलर स्केटिंग, सेपकटकरा, ट्रॉयथलान, सॉफ्ट टेनिस शामिल हैं। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है।