U19 CWC: इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, आईसीसी ने कुछ इस तरह बताई ब्रेकिंग न्यू
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 31 रन से हरा दिया। भारत के हाथों टूर्नामेंट का पहला मैच 100 रनों से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ क्वॉर्टरफाइनल मैच में इस इकलौते कंगारू गेंदबाज ने पूरी इंग्लैंड की टीम को तहस नहस कर दिया।
|
35 रन देकर इंग्लैंड के आठ खिलाड़ियों को आउट किया
हम बात कर रहे हैं युवा लेग स्पिनर लॉयड पोप की। पोप ने इस मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ करते हुए इतिहास रच दिया। पोप ने 9.4 ओवर की गेंदबाजी में 35 रन देकर इंग्लैंड के आठ खिलाड़ियों को आउट किया। इस दौरान उन्होंने दो ओवर मेडन भी फेंके।
क्वींसटाउन में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 33.3 ओवर में मात्र 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 58 रन कप्तान जेसन सांघा ने बनाए। मामूली स्कोर देखकर एक बार को लगा कि कंगारू टीम हार जाएगी लेकिन कहते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है।
|
इंग्लैंड के 8 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया
जीत के लिए 128 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर्स ने 7.2 ओवर में 47 रन जोड़ लिए थे। लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज लायड पोप ने अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी। जिसके बाद एक के बाद एक लायड ने इंग्लैंड के 8 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया। लायड की फिरकी में फंसकर इंग्लैंड की पूरी टीम 23.4 ओवर में सिर्फ 96 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 31 रन से अपने नाम कर लिया।
लॉयड पोप अंडर 19 विश्व कप में एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अंडर 19 विश्व कप में यह अब तक किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
|
अगला शेन वार्न हैं पोप?
मैन ऑफ द मैच बने पोप का एक्शन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न से काफी मिलता-जुलता है। इसी वजह से पोप को नया शेन वॉर्न भी कहा जा रहा है। खास बात ये है कि वॉर्न भी लेग स्पिन गेंदबाज थे और पोप भी लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
|
आईसीसी ने ऐसे सुनाई ब्रेकिंग न्यूज
लॉयड पोप के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद आईसीसी ने भी कई ट्वीट किए लेकिन एक ट्वीट के जरिए उसने खूब मजे लिए। दरअसल आईसीसी ने ब्रेकिंग न्यूज का ट्वीट करते हुए लिखा- "ब्रेकिंगः क्वीन्सटाउन में सफेद धुआं देखा गया। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पोप चुन लिया है।" आईसीसी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक फोटो शेयर किया है जिसमें स्टेडियम के बाहर सफेद धुआं दिखाई दे रहा है और गेंदबाज लॉयड पोप की फोटोशॉप की हुई धुंधली इमेज लगी हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
