Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभिनव बिंद्रा का ज़ोरदार स्वागत

बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले अभिनव बिंद्रा का बुधवार देर रात दिल्ली पहुँचने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया.

उन्होंने 10 मीटर एयर राइफ़ल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था.

उन्होंने ये करिश्मा कर ओलंपिक के 112 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारत की ओर से किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया.

मैं अपनी कामयाबी से बेहद खुश हूँ और गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ
भारत ने 1980 के बाद पहला स्वर्ण पदक जीता है. इसके पहले भारत हॉकी ने स्वर्ण पदक जीता था.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों लोग और उनका परिवार मौजूद था.

अभिनव के स्वागत के लिए उनके पिता एएस बिंद्रा, माँ बबली बिंद्रा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे

रात होने के बावजूद सैकड़ो लोग ढोल नगाड़ों के साथ जमे हुए थे.

अभिनव ने पत्रकारों के सवालों के बेहद संक्षिप्त जवाब दिए. उनका कहना था कि वो अपनी कामयाबी से बेहद खुश हैं और गौरवांवित महसूस कर रहे हैं.

उनकी बहन ने बताया कि गुरुवार को अभिनव राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे.

अभिनव बिंद्रा चंडीगढ़ के हैं और ख़बरें हैं कि वहाँ उनके भव्य स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+